फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young boy committed suicide.

पड़ोस की महिला तो नहीं युवक की मौत की वजह?

Tue, 25 Nov 2014 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 25 Nov 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
young boy committed suicide.

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र की राजीव नगर बस्ती में एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


पेशे से पेंटर भोभिन साना पांच साल से (मूल निवासी हेमराज कालोनी, बिजनौर, उत्तर प्रदेश) राजीव नगर बस्ती में किराए के मकान में रहते हैं। उनका बड़ा बेटा संदीप एक दवा कारोबारी के यहां काम करता था। छोटा बेटा भेल से सटी एक फैक्ट्री में कार्यरत है। पत्नी भी लोगों के घरों में काम करने जाती हैं। कुछ माह पूर्व बडे़ बेटे ने नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह परिवार के सभी सदस्य काम पर चले गए। करीब साढे़ नौ बजे पिता किसी काम से घर लौटे तो अंदर का मंजर देखकर दंग रह गए। बड़ा बेटा संदीप गमछे के फंदे से छत पर लगी लकड़ी की बल्ली पर झूल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो महिला द्वारा फंसाने की धमकी है वजह

young boy committed suicide.

आनन-फानन में पिता ने बेटे को नीचे उतारा लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। सूचना पर पहुंचे रेल चौकी प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने छानबीन की लेकिन घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

चौकी प्रभारी के मुताबिक सुबह भी मृतक का परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। संभवतः बेरोजगारी के कारण संदीप अवसाद में था।

ये रही चर्चा
युवक की मौत को लेकर बस्ती में यह भी चर्चा रही कि किसी पड़ोसी महिला ने उसे छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। चार दिन पूर्व इसी प्रकरण को लेकर बस्ती में पंचायत भी हुई थी।

उसके बाद भी युवक को धमकी दी जाती रही थी लेकिन इस संबंध में चौकी प्रभारी का कहना है कि यदि संदीप का उत्पीड़न हुआ होता तो सुसाइड नोट जरूर लिखता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed