{"_id":"eea5d0d11de495d72cc40dcd75dfa605","slug":"women-nude-dead-body-found-in-gang-nahar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में मिली महिला की नग्न लाश, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगनहर में मिली महिला की नग्न लाश, हड़कंप
ब्यूरो / अमर उजाला, पिरान कलियर
Updated Sun, 28 Jun 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की पुलिस को गंगनहर के पास एक महिला का नग्नावस्था में शव मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के हाथ कपड़े से बांधे गए थे।
विज्ञापन
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करके शव को गंगनहर में फेंका गया होगा। पुलिस ने करीब दो सप्ताह पुराने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंजतार किया जा रहा है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार रविवार की दोपहर पुरानी गंगनहर में एक महिला का सड़ा-गला शव पड़ा देखकर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला की उम्र करीब 35 साल है।
विज्ञापन
शव पूरी तरह नग्नावस्था में था और महिला के हाथ कपड़े से बांधे गए थे। उसके शरीर पर कई जगह चोटों के भी निशान थे। ऐसा माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद उसका शव गंगनहर में फेंका गया होगा। थानाध्यक्ष महेश लखेड़ा के अनुसार ऐसा लग रहा है कि शव कहीं और से बहकर आया है।
उन्होंने बताया कि शव करीब दो सप्ताह पुराना है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि आसपास के सभी थानों में शव मिलने की सूचना दे दी गई है। लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।