{"_id":"5916a0ec4f1c1b7a04852f49","slug":"women-beat-a-lady-inspector-in-jaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दरोगा के साथ बदसलूकी, पीटने के बाद वर्दी भी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला दरोगा के साथ बदसलूकी, पीटने के बाद वर्दी भी फाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला,जसपुर
Updated Sat, 13 May 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
lady police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान के बंटवारे की जांच को गई महिला दरोगा की महिलाओं ने पिटाई कर दी और उसकी वर्दी फाड़ दी। आरोपी महिला के पति ने दरोगा की वर्दी उतरवाने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली में तैनात महिला दरोगा रूचिका चौहान कांस्टेबल सुरेश चंद्र के साथ मौजा गांगूवाला में ब्लाक रोड पर एक महिला के मकान के बंटवारे की जांच करने गई थीं। बताया जाता है कि महिला की दो पुत्रियां हैं। अदालत ने दोनों पुत्रियों में आधा-आधा हिस्सा बांटने का निर्णय दिया था, किंतु मकान पर एक ही पुत्री ने कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन
महिला दरोगा के पहुंचने पर दोनों बहनें आपस में ही भिड़ गईं। महिला दरोगा ने दोनों का बीच-बचाव कराया तो एक महिला दरोगा से ही भिड़ गई और धक्कामुक्की करने लगी। इसी धक्कामुक्की और खींचातानी में वर्दी के बटन टूट गए। अरोप है कि उसने महिला दरोगा के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराया। तब पुलिस कांस्टेबल सुरेश दरोगा को किसी तरह बचाकर कोतवाली ले आया। महिला दरोगा का मेडिकल कराया गया है, लेकिन फिलहाल केस दर्ज नहीं हुआ।
कोतवाली प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि घटना की जानकारी एसएसपी को दे दी है। आरोपी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।