{"_id":"5b0436af4f1c1bdd408b6f4e","slug":"woman-teach-lesson-to-unknown-caller-in-kashipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फोन पर करता था अश्लील बातें, महिला ने ऐसा ट्रैप बिछाया कि फंस गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर करता था अश्लील बातें, महिला ने ऐसा ट्रैप बिछाया कि फंस गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Wed, 23 May 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
call
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला के मोबाइल पर कुछ दिनों से अज्ञात नंबर से फोन आ रहे थे। इसके बाद महिला ने ऐसा ट्रैप बिछाया कि आरोपी फंस गया।
महिला ने पुलिस को जानकारी देकर उक्त युवक को डिनर के लिए रेस्टोरेंट में बुलाया। यहां युवक ने बताया कि उसे महिला का नंबर जिम संचालक से मिला। इस पर वहां सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने जिम संचालक को भी हिरासत में लिया। लिखित माफी मांगने पर पुलिस ने दोनों का 81-पुलिस एक्ट के तहत चालान कर रिहा कर दिया।
क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला स्टेडियम के सामने स्थित एक जिम जाती है। जसपुर खुर्द निवासी एक युवक की जिम संचालक से मित्रता है। जिम संचालक ने युवक को महिला का मोबाइल नंबर दे दिया।

महिला के इशारा मिलते ही सिपाहियों ने आरोपी को धर दबोचा
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन पूर्व उक्त युवक ने महिला के नंबर पर कॉल कर उससे दोस्ती का प्रस्ताव रखा और कुछ आपत्तिजनक बातें भी कहीं। आरोपी को रंगे हाथों पकड़वाने के लिए महिला ने धैर्य का परिचय देते हुए उससे बातचीत का सिलसिला जारी रखा।
महिला ने कालोनी निवासी एक महिला उपनिरीक्षक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद महिला द्वारा यह प्रकरण कोतवाल के संज्ञान में लाया गया। प्लानिंग के अनुसार सोमवार शाम महिला ने फोन करने वाले युवक को साथ में डिनर करने के लिए एक रेस्टोरेंट में बुलाया। रेस्टोरेंट में पुलिसकर्मी भी सादी वर्दी में मौजूद रहे।
बातचीत में युवक ने बताया कि उसे मोबाइल नंबर जिम संचालक से मिला है। महिला के इशारा मिलते ही सिपाहियों ने आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने जिम संचालक के आवास पर छापा मारकर उसे भी हिरासत में ले लिया। रातभर हवालात में रहने के बाद आरोपी युवकों ने महिला से लिखित माफी मांगी। इस पर पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट में आरोपियों का चालान कर उसे रिहा कर दिया।