फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman run away with all jewellery and money from house

घरवाले घोड़े बेचकर सोते रहे, हाथ साफ कर उड़न-छू हुई शादीशुदा महिला

Tue, 11 Dec 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 11 Dec 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
woman run away with all jewellery and money from house

शादीशुदा महिला घर में रखे लाखों के जेवर और नकदी लेकर रात में फरार हो गई। परिवार के लोग सुबह उठे और सामान बिखरा देखा तो महिला के लापता होने का पता चला।

विज्ञापन


महिला के पति ने एक युवक पर पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन की रही है।

पुलिस ने बताया कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक युवक की शादी करीब सात साल पूर्व मेरठ के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। महिला के पति के अनुसार, कुछ दिन पहले उसने पत्नी को मोबाइल पर एक युवक से बात करते पकड़ा था।

विज्ञापन

युवक से छुपकर मोबाइल पर बात करती रही महिला

पता चला था कि वह अपने रिश्तेदारी में आने वाले युवक से बात कर रही थी। उसने दोबारा युवक से बात न करने की नसीहत दी, लेकिन इसके बाद भी वह युवक से छुपकर मोबाइल पर बात करती रही। 

महिला के पति के अनुसार, रविवार रात परिवार के लोग घर में सोए थे। सोमवार सुबह जब उनकी आंख खुली तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और उसकी पत्नी लापता थी।

उन्होंने गांव में आसपास और उसके मायके तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल। महिला के पति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी और युवक पर पत्नी को ले जाने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed