फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman molested in taxi at haldwani.

छेड़छाड़ का विरोध करने पर टैक्सी ड्राइवर ने की घिनौनी हरकरत

Tue, 05 May 2015 04:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 05 May 2015 04:23 PM IST
विज्ञापन
woman molested in taxi at haldwani.

मोगा में छेड़छाड़ का विरोध कर रही मासूम को बस से फेंकने के बाद अब उत्तराखंड में भी टैक्सी में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


हल्द्वानी में टैक्सी से बेटी की ससुराल भवाली जा रही हल्द्वानी निवासी अधेड़ महिला से चालक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर चालक ने महिला को ज्योलीकोट और भवाली के बीच में उतार दिया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि चालक ने उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके सोने के कुंडल और पर्स में रखे करीब 12 हजार रुपए की नगदी भी लूट ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच ज्योलीकोट चौकी पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नैनीताल रोड वेलेजली लॉज निवासी निर्मला जोशी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी का ससुराल भवाली में है। उसकी तबीयत खराब चल रही है।

सुनसान जगह पर उतारकर गालीगलौज और मारपीट की

woman molested in taxi at haldwani.

निर्मला उसे देखने के लिए रविवार शाम को वह भोटिया पड़ाव स्थित टैक्सी स्टैंड से एक टैक्सी में सवार होकर भवाली के लिए निकली। टैक्सी में अन्य सवारी भी थी, इसलिए वह चालक के पास वाली सीट में बैठ गई।

आरोप है कि ज्योलीकोट पहुंचने के बाद चालक उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर चालक ने उसे ज्योलीकोट-भवाली के बीच में सुनसान जगह पर उतार दिया। इसके बाद चालक टैक्सी को कुछ दूरी पर खड़ा कर वापस आया और उससे गालीगलौज करते हुए मारपीट की।

चालक ने उसके सोने के कुंडल और पर्स में रखे करीब 12 हजार रुपए छीन भी लिए और पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की भी धमकी दी।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ धारा 323, 354 व 394 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई इंदर सिंह राणा ने बताया कि घटनास्थल ज्योलीकोट का है, इसलिए जांच ज्योलीकोट चौकी पुलिस को सौंपी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed