{"_id":"8a7a2886ea0bdd4dd324aeccdc590816","slug":"woman-killed-by-neighbor","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव जलाया, बेटी ने पकड़वा दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर शव जलाया, बेटी ने पकड़वा दिया
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 31 Dec 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी का आरोप लगाए जाने से एक मजदूर को इतना गुस्सा आया कि उसने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। यहीं नहीं अपना जुर्म छिपाने के लिए उसने शव को झोपड़ी समेत आग लगा दी।
पुलिस ने महिला का झुलसा शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी केवल खुराना ने पुलिस टीम को ढाई हजार इनाम की घोषणा की है।
खुद ही दी गांव वालों को सूचना
मंगलवार दोपहर गांव बांगखाला, सहस्त्रधारा में मजदूर धनसिंह राणा (65) ने लोगों को खबर दी कि पड़ोसी दिलदेई (62) पत्नी इंदर सिंह की झोपड़ी में आग लग गई है।
पढ़ें, सोशल साइट्स के सहारे चमक रहा जिस्म फरोशी का धंधा
विज्ञापन
ग्राम प्रधान मदनसिंह की सूचना पर राजपुर पुलिस वहां पहुंची तो झोपड़ी में दिलदेई का झुलसा हुआ शव मिला। उसके सिर के पिछले हिस्से से खून बह रहा था जिससे पुलिस को हत्या का संदेह हुआ।
पहले भी था विवाद
पड़ताल में पता चला कि वृद्घा का धनसिंह राणा से विवाद था। पकड़े जाने पर राणा ने बताया कि कुछ महीने पहले दिलदेई ने उस पर चार हजार रुपए चोरी का झूठा आरोप लगाया था।
पढ़ें, बेटे का मुंह देख दान कर दी बेटी की आंखें
गांव वालों के दबाव में उसे वृद्घा को रुपए देने पड़े थे। अब वृद्घा पांच किलो चावल चोरी का आरोप लगा रही थी। इससे परेशान धनसिंह ने मंगलवार सुबह सिर पर पाटल मारकर दिलदेई की हत्या कर दी।
पढ़ें, शादी का झांसा दे फौजी ने लूट ली युवती की इज्जत
पुलिस को गुमराह करने के लिए धनसिंह ने शव पर बिस्तर डालकर आग लगा दी। घरों में पोंछा लगाने का काम करने वाली दिलदेई झोपड़ी में अकेले रहती थी।
पापा ने ही मारा
धनसिंह राणा की 10 वर्षीय बच्ची ने उसे पकड़वाने में पुलिस की मदद की। दरअसल, दोनों की झोपड़ियां गांव के अन्य घरों से काफी दूर हैं। जैकेट पर खून के धब्बों और बयानों से पुलिस को राणा पर कुछ संदेह था।
पुलिस ने बच्ची से पूछा तो उसने रोते हुए पूरी कहानी बता दी। बच्ची ने कहा कि पापा ने ही अम्मा (दिलदेई) को मारा है।
पढ़ें, ऐसा पर्यटन स्थल जहां पीने का पानी ही नहीं
बच्ची ने राणा को ऐसा करने से रोका भी था। दिलदेई ने ही करीब 20-25 साल पहले नेपाली मूल के राणा को अपनी दूसरी झोपड़ी में रहने के लिए जगह दी थी।