फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman killed brutally in rudraprayag

घर में अकेली महिला को दी ऐसी दर्दनाक मौत, पढ़कर कांप जाएगी रूह

Thu, 06 Apr 2017 04:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Apr 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
woman killed brutally in rudraprayag
- फोटो : demo pic

रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक के लिस्वाल्टा गांव में एक महिला को ऐसी दर्दनाक मौत दी गई कि देखने वालों की रूह कांप गई।

विज्ञापन

 
बांगर पट्टी के लिस्वाल्टा गांव से पांच सौ मीटर दूर स्थित एक घर के पीछे से एक शव मिला, जिसकी शिनाख्त सरोजनी देवी (43) पत्नी त्रिलोक सिंह के रूप में हुई है। शव अधजला है और चेहरे और छाती पर गहरे जख्म हैं। गले पर रस्सी के निशान हैं। 

शव को देख कर लग रहा है कि महिला को बर्बरता से मारा गया है। राजस्व पुलिस ने भी अज्ञात के खिलाफ हत्या आईपीसी की धारा 457, 380, 302 और 201 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिया है। मृतका के पति को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन


प्रात: 6.30 बजे लिस्वाल्टा गांव में अपने ही घर के पीछे मृतका का शव मिला। इस पर ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को सूचना थी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार व उप राजस्व निरीक्षक ने ग्राम प्रधान व अन्य मौजदूगी में शव को अपने कब्जे में लिया। ग्रामीणों ने बताया कि बीते 4 अप्रैल से महिला अपने घर में अकेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारे ने पार की क्रूरता की सारी हदें

woman killed brutally in rudraprayag
आग - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर

उस दिन, उसकी सास रिश्तेदारी में टिहरी जिले के नैलचामी चल गई थी। महिला का पति और बड़ा बेटा साउथ अफ्रीका के यूगांडा देश में रहते हैं। जबकि छोटा बेटा मुंबई में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है।

बीते 5 अप्रैल की सुबह से महिला भी नहीं दिखी, तो घर के समीप से गुजरने वालों ग्रामीणों ने उसे आवाजें दी। लेकिन महिला की तरफ से जबाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका जताते हुए गांव के लोगों ने खोजबीन शुरू की। बारिश के दौरान भी ग्रामीण महिला के पड़ताल करते रहे। वे घर में पहुंचे तो पाया कि ग्रिल की चाबी कुछ दूर पड़ी है।

जबकि घर के ऊपरी माले के तीन कमरों, जो उसकी सास व उसका था, के ताले तोड़े गए हैं। मोबाइल पर संपर्क किया गया। लेकिन मोबाइल भी घर के अंदर बजता मिला। अंदर अलमारियों से भी चोरी की गई है। इसके बाद प्रधान पति प्रमोद सिंह रावत द्वारा उप जिलाधिकारी जखोली देवमूर्ति यादव को फोन पर महिला के लापता होने की सूचना दी गई। 

महिला के चप्पल व जूते आंगन में पाए गए

woman killed brutally in rudraprayag
शव

एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उप राजस्व निरीक्षक को तत्काल गांव पहुंचने को कहा। पटवारी, देर शाम टीम के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों के साथ वे भी महिला को खोजते रहे। महिला के चप्पल व जूते आंगन में पाए गए। तेज बारिश के कारण रात्रि 8.30 बजे के बाद अन्य लोग व राजस्व पुलिस गांव में लौट आई।

जबकि कुछ युवाओं को महिला के मकान में ही छोड़ दिया। बृहस्पतिवार सुबह, एक युवक घर के पीछे खेत में गया। जहां उसे जमीन पर मिट्टी में दबा दरी का एक हिस्सा दिखाई दिया। उसने जैसे ही दरी को हटाना चाहा, तो महिला का एक पैर दिखाई देने लगा।

इस पर, वह चिल्लाकर आंगन की तरफ दौड़ा। युवकों ने ग्रामीणों को सूचना दी। सभी लोग मौके पर पहुंचे और मिट्टी से दबाई गई दरी को हटाया गया, जिसमें महिला का शव लिपटा था। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से शव की स्थिति थी, उससे साफ है कि चोरी के इरादे से आए अज्ञात लोगों ने महिला की बर्बर तरीके से हत्या की है।

गले को रस्सी से घोंटा गया है। जबकि छाती पर धारदार हथियार से गहरा घाव किया गया है। इधर, उप जिलाधिकारी यादव ने ग्राम प्रधान लीला देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धराओं में हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed