फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman injured in robbery died.

लूट मामला: बदमाशों के हमले में जख्मी महिला की मौत

Thu, 22 Sep 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 22 Sep 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
woman injured in robbery died.
मौत - फोटो : file

सीबीआरआई के सेवानिवृत्त उपनिदेशक के घर हुई लूट के बाद जख्मी पत्नी ने दम तोड़ दिया। वहीं बदमाशों के हमले में जख्मी सेवानिवृत्त उपनिदेशक अजय कुमार गुप्ता की भी हालत गंभीर हो गई है। उपचार के लिए उन्हें रुड़की से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। दूसरी ओर 24 घंटे बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस अंधेरे में ही हाथ पंाव मार रही है।

विज्ञापन


शहर की स्टेट बैंक कॉलोनी में बुधवार की सुबह तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर सीबीआरआई के सेवानिवृत्त उपनिदेशक अजय कुमार गुप्ता के यहां धावा बोलकर जेवरात और नकदी लूट ली थी। साथ ही पति और पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। लगभग एक घंटे तक घर को खंगालने के बाद बदमाश आराम से चलते बने।
विज्ञापन


बाद में किसी तरह से बंधनमुक्त होकर उन्होंने आसपास के लोगों को फोन से जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें पास के नर्सिंग होम ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर पत्नी को हरिद्वार के मेट्रो हास्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां लगभग 24 घंटे तक मौत से जूझने के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर बाद उसने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी की मौत के साथ ही पति की भी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल हरिद्वार के मेट्रो हास्पिटल में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं लगा लुटेरों का कोई सुराग
लुटेरों के हमले में जख्मी महिला की मौत का समाचार सुनकर शहर में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने घटना पर गहरा शोक जताया है। इससे पहले पूर्व विधायक और भाजपा नेता प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार पहुंचकर अस्पताल में भर्ती अजय कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी का हालचाल जाना।


दूसरी ओर लूट की वारदात के 24 घंटे बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं लग सका है। दूसरे दिन भी पुलिस अंधेरे में ही हाथ पांव मारती रही। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी एसके सिंह का कहना है कि लुटेरों की तलाश में अलग-अलग टीमें बनाकर दबिश दी जा रही हैं। फिलहाल कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed