पति से शाम को हुई लड़ाई, सुबह पंखे से लटकती मिली लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के राजपुर क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दून अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राजपुर के जाखन निवासी कारपेंटर चेतन सिंह की शादी चार साल पहले लक्सर के बहादरपुर खादर निवासी मदनलाल की बेटी कोमल से हुई थी।
बताया गया कि बृहस्पतिवार शाम चेतन का एक शादी समारोह में जाने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। गुस्सा होकर चेतन शादी में चला गया, जबकि पत्नी घर में ही रह गई।
कमरे में पंखे से लटकता मिला था शव
शुक्रवार सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर कोमल के देवर ने दरवाजा खोला तो कोमल का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका रहा था। आनन-फानन में देवर भाभी को लेकर दून अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कोमल की मौत की खबर मिलते ही परिजन बहादरपुर (लक्सर) से दून अस्पताल पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
परिजनों का कहना है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या की गई है। पिता मदनलाल की तरफ से पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।