फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman death in suspicious condition

पेड़ से लटकती मिली महिला की लाश, मुकदमा दर्ज

Sat, 05 Jul 2014 08:30 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Jul 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
woman death in suspicious condition

द्वारीखाल विकासखंड के ग्राम किनसुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और गुपचुप ढंग से अंत्येष्टि करने के मामले में जेठ, जेठानी सहित सात ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। राजस्व पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


किनसुर गांव में 30 जून की सुबह सरस्वती देवी (50) का शव गांव के पास पेड़ पर लटका मिला था। महिला के जेठ जगदीश प्रसाद ने इसकी सूचना फरीदाबाद में रह रहे उसके भाई त्रिलोक सिंह को दी।
विज्ञापन


महिला का भाई त्रिलोक सिंह पहुंचता उसके पहले ही ग्रामीणों ने दाहसंस्कार कर दिया। इस पर त्रिलोक ने आपत्ति जताई कि उसके आने से पहले ही दाह संस्कार क्यों किया गया। जब शव पेड़ पर लटका मिला था तो पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी जानी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

woman death in suspicious condition

त्रिलोक सिंह ने इस मामले में राजस्व पुलिस को तहरीर दी। राजस्व पुलिस ने जेठ जगदीश प्रसाद, जेठानी लज्जा देवी, सहित सात ग्रामीणों विजय सिंह, शिव सिंह, गबर सिंह, वीरेंद्र सिंह, उम्मेद सिंह, रवि सिंह, बचन सिंह और अन्य अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 201 में नामजद हत्या और साक्ष्य छिपाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

नायब तहसीलदार शालिनी मौर्य ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 50 वर्ष है। उसके पति की मौत करीब 20 वर्ष पहले हो चुकी थी। वह अलग मकान में ही रहती थी। मृतका के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed