{"_id":"d0717e053e1a0df66bf3df195bf58f52","slug":"woman-dead-body-will-remove-from-grave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के तीन दिन बाद कब्र से निकलेगी विवाहिता की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत के तीन दिन बाद कब्र से निकलेगी विवाहिता की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 09 Apr 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पूर्व गर्भवती की मौत का मामला बुधवार को गरमा गया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। देर शाम ज्वालापुर पुलिस को जिलाधिकारी से कब्र से शव निकलवाने के आदेश मिले।
विज्ञापन
नौ माह की थी गर्भवती
मामला हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र की सोनिया बस्ती का है। पेशे से चालक शाहिद की गर्भवती पत्नी हुस्ना (22) की सोमवार को अचानक तबियत बिगड़ गई थी। आनन-फानन में उसे भूमानंद अस्पताल ले जाया गया। जहां नौ माह की गर्भवती की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
उस समय मायके पक्ष ने भी कोई सवाल खडे़ नहीं किए। क्षेत्र के एक कब्रिस्तान में नवविवाहिता का शव दफना दिया गया।
मिले शव निकालने के निर्देश
बुधवार दोपहर बस्ती की रहने वाली मृतका की मां मुन्नी अपने रिश्तेदारों एवं परिचितों के साथ कोतवाली ज्वालापुर पहुंची। लिखित में की शिकायत में संदेह जताया गया कि ससुराल पक्ष ने उसकी बेटी की गला घोंटकर हत्या की है।
विज्ञापन
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी को शव को कब्र से निकलवाने के लिए पत्र लिखा। देर शाम जिलाधिकारी कार्यालय से कब्रिस्तान से शव निकालने के आदेश मिले।
एसएसआई गिरिश चंद्र शर्मा ने बताया कि डीएम के आदेश मिल गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।