फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman committed suicide

पति ने सीरियल नहीं देखने दिया तो दे दी जान

Wed, 20 Aug 2014 07:17 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 20 Aug 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
woman committed suicide

दुगड्डा ब्लाक के गोदी छोटी गांव में मंगलवार देर शाम टीवी पर सीरियल और पिक्चर देखने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस घटना से महिला इतनी नाराज हुई कि उसने जहर खाकर जान दे दी।

विज्ञापन


घटना से परिजन सकते में हैं। महिला का डेढ़ माह का बच्चा है।

राजस्व पुलिस के अनुसार गोदी छोटी गांव निवासी सुरेंद्र मंगलवार शाम को अपने घर में टीवी में पिक्चर देख रहा था। इसी बीच उनकी पत्नी शांति (22) आई और सीरियल लगा दिया। बस इसी बात पर दोनों में लड़ाई हो गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सुरेंद्र ने टीवी बंद करके रिमोट अपने पास रख लिया। इससे नाराज होकर शांति दूसरे कमरे में गई और जहर गटक लिया। जहर खाने की सूचना मिलते ही घर में हड़कंप हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप

woman committed suicide

शांति की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा लाए, जहां से उसे राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने 108 सेवा में दम तोड़ दिया।

उधर, मृतका के पिता बचन सिंह नेगी निवासी ग्राम सेलगांव ने बताया कि बेटी और दामाद में पहले से पारिवारिक विवाद चलता रहता था। ससुराल वालों ने जरूर उसे परेशान किया होगा, इसीलिए उसने आत्मघाती कदम उठाया होगा।

इस बारे में पुलिस में तहरीर दी जा रही है। नायब तहसीलदार अबरार अहमद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का लग रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed