{"_id":"3f4de3c74f9b5914ddd471ad2755ef63","slug":"woman-committed-suicide-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार वोट डालकर आई, लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहली बार वोट डालकर आई, लगा ली फांसी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 08 May 2014 07:10 PM IST
विज्ञापन
राजधानी देहरादून निवासी एक किशोरी ने बुधवार 7 मई को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। किशोरी ने सुबह मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला था।
विज्ञापन
देहरादून के गजियावाला में रहने वाली आयशा पुत्री स्वं अविनाश गुरुंग (19) इंटर की छात्रा थी। सेना से रिटायर्ड हो चुके गुरुंग का परिवार गजियावाला में रहता है।
विज्ञापन
पहली बार डाला वोट
19 साल की हुई आयशा का नाम पहली बार मतदाता सूची में था। सुबह-सुबह आयशा ने मतदान केंद्र जाकर अपना वोट डाला था।
गुरुंग के बाद अब परिवार में उनकी पत्नी एक बेटी और बेटा है। पुलिस के मुताबिक गुरुंग के परिवार वोट डालने के बाद बाहर चला गया था।
घर में थी अकेली
आयशा घर में अकेली थी। शाम को जब भाई घर आया तो बेडरूम में बहन को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका देख उसके होश उड़ गए।
आनन फानन में उसे उतारकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस पूछताछ कर कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।