{"_id":"eefaefb7088f2af2ec2e3dde2d0fe146","slug":"woman-beaten-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए बहू को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए बहू को बेरहमी से पीटा
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
दहेज न देने पर विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन
बसंत विहार के मोहित नगर निवासी स्वाति भास्कर का विवाह कुछ समय पहले अमित भुवन से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति और उसके परिजन दहेज के लिए स्वाति को प्रताड़ित करने लगे।
कुछ दिन पहले पति और सास-ससुर ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।