फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman beaten by husband and his family men.

नसबंदी कराने से मना करने पर की बेरहमी, तोड़ दिए हाथ-पांव

Sat, 10 Oct 2015 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 10 Oct 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
woman beaten by husband and his family men.

विवाहिता के नसबंदी के लिए मना करने पर उसके पति और ससुराल के लोगों ने उससे बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में उसके एक हाथ और पांव की हड्डी टूट गई है। पीड़ित विवाहिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली रुड़की के बेलड़ा गांव निवासी रूमा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर देकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। तहरीर में बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। सात अक्तूबर की सुबह उसका पति जबरन उसे नसबंदी के लिए ले जाने लगा। लेकिन, उसने इस बात का विरोध किया।
विज्ञापन


इस पर उसके पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाहिता ने अपने देवर और सास आदि पर भी मारपीट कर आरोप लगाया है।

एक हाथ और एक पांव की हड्डी टूटी

woman beaten by husband and his family men.

विवाहिता ने बताया कि मारपीट में उसके एक हाथ और एक पांव की हड्डी टूट गई है। उसने एक प्राइवेट अस्पताल में प्लास्टर चढ़वाया। उसके परिजनों को जब इस बात का पता चला तो वह उसका हालचाल जानने के लिए पहुंचे।

विवाहिता का कहना है कि उसके ससुराल के लोग उसे जान से मारना चाहते हैं। कोतवाली रुड़की के एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed