{"_id":"59cb3b7a4f1c1bec538b4a49","slug":"woman-basketball-player-captured-miscreant-by-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बास्केटबाल खिलाड़ी ने लुटेरे को दौड़ाकर पकड़ा, आधा किमी तक किया पीछा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला बास्केटबाल खिलाड़ी ने लुटेरे को दौड़ाकर पकड़ा, आधा किमी तक किया पीछा
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बास्केटबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकीं ज्योति जोशी मंगलवार की दोपहर लुटेरे से भिड़ गईं। लुटेरा जब उनका पर्स और मोबाइल लेकर भागा तो उन्होंने भी हिम्मत दिखाकर पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी। आधा किमी दौड़ाकर लुटेरा पकड़ में आ गया। उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पर्स नाली से बरामद हुआ जबकि मोबाइल का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
घटना भोलानाथ गार्डन गुरुद्वारा के पास की है। रामपुर रोड अग्रसेन भवन के पास की रहने वाली ज्योति जोशी एमबीपीजी कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। वह बास्केट बाल की कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। शादीशुदा ज्योति अपनी मां लता और मौसी गीता के साथ कुसुमखेड़ा स्थित नानी के घर जा रही थीं।
विज्ञापन
भोलानाथ गार्डन में पीछे से आए एक लुटेरे ने ज्योति के हाथ से पर्स और मोबाइल छीन लिया। पहले तो ज्योति कुछ समझ नहीं पाईं जब समझ में आया तो उन्होंने लुटेरे के पीछे दौड़ लगा दी। सत्यनारायण मंदिर के पास लुटेरे का कॉलर पकड़ लिया। खुद को घिरता देख लुटरे ने पर्स नाली में फेंक दिया। बीच चौराहे दोनों की भिड़ंत देख भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
मामला समझने पर लोगों ने लुटेरे की पिटाई कर दी और उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया लुटेरा सारिक मुरादाबाद का रहने वाला है। लुटेरा नशे में था। उसकी निशानदेही पर नाली से पर्स बरामद हो गया। पर्स में 1500 रुपये, आईडी और अन्य कागजात सुरक्षित मिल गए। पुलिस पकड़े गए लुटेरे से अन्य घटनाओं के बाबत पूछताछ कर रही है।