काफी पुराना है देहरादून पर वेस्ट यूपी के बदमाशों का साया, पढ़िए कुछ संगीन अपराध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदमाशों का साया काफी पुराना है। देहरादून के बालावाला में रेता-बजरी व्यवसायी आदेश की हत्या का यह पहला मामला नहीं जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पृष्ठ भूमि से ताल्लुक रखने वालों की हत्या की गई और उसमें हाथ भी वहीं के बदमाशों बताया गया हो।
इससे पहले भी प्रापर्टी के विवाद में कई हत्याएं और अपहरण हुए हैं। साल 2015-16 में तो एक के बाद एक तीन अपहरण और हत्याएं सामने आई थीं।
हालांकि, पुलिस ने इन सभी जघन्य अपराधों का खुलासा कर दिया था। इनमे सबसे पहले ईंट कारोबारी विपुल त्यागी का अपहरण और हत्या की गई थी।
मोहम्मद शफी की हत्या भी वेस्ट यूपी के बदमाशों ने की
विपुल के शव को गढ़मुक्तेश्वर में ले जाकर जला दिया गया। पुलिस ने हत्यारोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया, मगर विपुल का शव बरामद नहीं कर सकी।
इसके तीन महीनों बाद ही क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में एक प्रापर्टी के केयर टेकर मोहम्मद शफी की हत्या भी विवाद के चलते वेस्ट यूपी के बदमाशों ने ही की।
बदमाशों ने उसका पहले अपहरण किया और फिर ढकरानी में नहर में शव फेंक दिया। कुछ दिन बाद ही पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया और शफी का शव बरामद कर लिया। इसके चंद दिनों बाद ही एक हत्या इसी अंदाज में की गई। उसे मेरठ ले जाकर मारा गया।