फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wanted criminal arrested by stf.

ढाई हजार का इनामी बदमाश चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

Sun, 22 May 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 May 2016 11:08 AM IST
सार

  • बागेश्वर जनपद से वांछित चल रहा था आरोपी 
  • जालसाजी से 50 हजार हड़पने का था आरोप

विज्ञापन
wanted criminal arrested by stf.
गिरफ्तार

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स ने बागेश्वर जनपद से वांछित चल रहे ढाई हजार रुपये के इनामी को देहरादून में दबोच लिया। आरोपी फिलहाल दिल्ली के एक धार्मिक स्थल में कार सेवक के रूप में छिपा हुआ था। पुलिस से बचने के लिए वह दोस्तों की आईडी पर लगातार सिम बदल रहा था।

विज्ञापन


नौ माह से था फरार
एसटीएफ ने सूचना के आधार पर धीरज सिंह गडिया निवासी चलकाना बागेश्वर को राजपुर रोड स्थित सालावाला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के उप निरीक्षक संतोष कुमार शाह ने बताया कि आरोपी धीरज पर ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह नौ माह से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


बागेश्वर के बिसौला गांव निवासी अशोक कुमार ने सितंबर 2015 में उसके खिलाफ जालसाजी से 50 हजार रुपये हड़पने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का अभियोग पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई के बाद उस पर इनाम घोषित कर दिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिल्ली के धार्मिक स्थल में भाई उसे खर्च उपलब्ध कराता था। वह दिल्ली से दोस्तों से मिलने के लिए दून आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed