{"_id":"59cb43144f1c1baf538b4a10","slug":"uttarakhand-police-arrested-wanted-criminal-for-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में 10 साल से फरार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के मामले में 10 साल से फरार बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में 10 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को यहां बेस अस्पताल के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी बरेली का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस से मुताबिक आरोपी सोनू उर्फ धीरेंद्र पुत्र रघुवीर सिंह निवासी फाटक महेशपुरा थाना सुभाषनगर जिला बरेली ने आपसी झगड़े के बाद 2007 में बरेली निवासी ट्रक मालिक ओमप्रकाश की अल्मोड़ा थाना क्षेत्र में हत्या कर दी थी। आरोपी पिछले 10 साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को लोअर माल रोड के बेस तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंद्र मोहन, एसएसआई राजेंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल अशोक कुमार, प्रकाश नगरकोटी शामिल थे।
विज्ञापन