{"_id":"591030554f1c1b6002850e6b","slug":"unkown-person-threats-to-kill-to-congress-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को मिली धमकी, चुनाव लड़ने का बहुत शौक है; जान से मार दूंगा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को मिली धमकी, चुनाव लड़ने का बहुत शौक है; जान से मार दूंगा
ब्यूरो/ अमर उजाला, काशीपुर
Updated Mon, 08 May 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
demo image
अज्ञात लोगों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. यूनुस चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। एएसपी डॉ. जगदीश चंद के आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद रविवार देर रात मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
कुंडा थाना में दर्ज रिपोर्ट में डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि 29 अप्रैल को किसी ने उनके मोबाइल पर फोन कर कहा कि तुझे विधानसभा चुनाव लड़ने का बहुत शौक है। तुम धामपुर, हरिद्वार या देहरादून आकर देखो हम तुम्हें जान से मार देंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की की रिपोर्ट दर्ज की है। डॉ. चौधरी ने बताया कि उसने घटना के दिन ही तमाम पुलिस अधिकारियों सहित एएसपी को भी उन्होंने शिकायत की थी। एएसपी ने जांच के आदेश दिए, जांच के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन