फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two youth shoot on psc soldier in haldwani

पुलिसवाले ने शराब पीने से रोका, तो युवक बन गए हैवान, फिर इस खौफनाक तरीके से लिया बदला

Tue, 29 Aug 2017 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 29 Aug 2017 08:47 AM IST
two youth shoot on psc soldier in haldwani

पीएसी जवान ने दो कम उम्र के युवकों को शराब पीने से रोका तो युवकों को गुस्सा आ गया। इसके बाद उन्होंने ज‌िस तरह से बदला ल‌िया जानकर आप भी रूह कांप जाएगी। जरा सी बात पर टोकना हमलावरों को  नागवार लगी तो उस पर गोली चला दी गई।



जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज बरेली के श्रीराम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि हमलावर अभी पकड़ से दूर हैं। 


रुद्रपुर स्थित 46वीं पीएसी वाहिनी में नियुक्त पोखराड़ धारी मुक्तेश्वर निवासी नयन सिंह बिष्ट (23) को उसके चचेरे भाई रवि के हिल्ट्रान गली तिकोनिया स्थित कमरे के पास रविवार देर रात गोली मार दी थी। सोमवार दोपहर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीओ डीसी ढौंडियाल ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


दोनों अधिकारियों ने रवि के भाई नीरज बिष्ट को बुलाकर पूछताछ की। नीरज ने बताया कि नयन सिंह रविवार की रात रुद्रपुर से रात साढ़े आठ बजे यहां सिंधी चौराहा आया था। उसने रवि सिंह बिष्ट को फोन कर बुलाया था। इसके बाद धान मिल से बाइक लेकर रवि के हिल्ट्रान गली स्थित कमरे में गया।

वहां नीरज ही मौजूद था। इसके बाद रवि को फोन कर बुलाया गया। बाहर खाना खाने के बाद नयन और रवि कमरे में लौटे तो वहां गांव का ही लाखन सिंह अपने दोस्त कपिल चावला के साथ पहुंच गया। ये दोनों शराब पीकर आए थे। पीएसी जवान ने लाखन को डांट दिया कि इतनी छोटी उम्र से शराब पीना ठीक नहीं है।

बाइक स्टार्ट करते ही मारी गोली

two youth shoot on psc soldier in haldwani
psc

वह इसकी शिकायत उसके परिवार के लोगों से करेगा। इस पर कपिल ने कहा कि लाखन उसके साथ रहता है। वह शराब पिये या कुछ और करें,  तुमसे क्या मतलब है। इस पर नयन को गुस्सा आ गया उसने कपिल से कहा कि तुम बीच में तुम बोलने वाला कौन होते हो। कपिल ने कहा कि वह लाखन का बॉस है। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई।

नीरज के अनुसार विवाद शांत करने के लिए उसने प्रयास किया। इस बीच  गली में कपिल ने नयन के सीने में पिस्टल से गोली मार दी। नीरज शोर मचाते हुए गिर पड़ा। दोनों हमलावर भाग गए। रवि और उसका छोटा भाई नीरज नयन को लेकर पहले कृष्णा अस्पताल गए। यहां से प्राथमिक उपचार कराने के बाद दूसरे अस्पताल ले जाया गया। आधी रात के बाद एसटीएच से बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। 

बाइक स्टार्ट करते ही मारी गोली
हिल्ट्रान गली स्थित रवि बिष्ट के घर में विवाद होने के बाद लाखन और कपिल चावला दोनों स्कूटी से जाने लगे। इस बीच पीएसी जवान नयन को नीरज ने अपनी बाइक सड़क से कमरे के सामने लाने के लिए कहा। नयन बाइक स्टार्ट कर ही रहा था, इस बीच स्कूटी सवार कपिल चावला ने पिस्टल निकालकर गोली मार दी। 

जान से मारने की धमकी भी दी थी

two youth shoot on psc soldier in haldwani

पुलिस मल्ली बमौरी निवासी कपिल चावला और धारी निवासी लाखन की तलाश कर रही है, लेकिन घटना का चश्मदीद गवाह नीरज सिंह बिष्ट भयभीत है। उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि हमलावरों ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी थी।

एसपी सिटी और सीओ ने भरोसा दिलाया कि उसे कुछ नहीं होगा। हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छानबीन से पता चला कि कपिल माता-पिता से अलग रहता है। उसकी पनचक्की के पास दुकान भी है। 

एक अन्य युवक को ढूंढ रहे थे हमलावर 
पीएसी जवान को गोली मारने वाले असलहाधारी एक अन्य युवक को ढूंढ रहे थे। पुलिस को आशंका है कि हमले का नामजद आरोपी कपिल चावला अन्य युवक के बारे में पीएसी जवान के चचेरे भाइयों से पूछताछ कर रहा था, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed