{"_id":"731828063572e88c717a4bee96e9a905","slug":"two-young-boy-attempt-to-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून: एक युवक ने खुद को लगा ली आग, दूसरे ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दून: एक युवक ने खुद को लगा ली आग, दूसरे ने खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने जान देने की कोशिश की। नेहरू कॉलोनी निवासी एक युवक ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को जला लिया तो कैंट क्षेत्र में दूसरे ने जहर खा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
नाजुक हालत में दिल्ली रेफर
नेहरू कॉलोनी के रिस्पना नगर निवासी तनसीर (22) ने सोमवार सुबह किन्हीं कारणों से मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। जली अवस्था में युवक को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। नाजुक हालत में उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। एसओ विनोद गुंसाई ने बताया कि कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
कैंट क्षेत्र के जैंतनवाला में बसंत विहार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी राजशाही (25) ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने के बाद मौके पर गई पुलिस ने युवक को दून अस्पताल लाकर भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन