{"_id":"080b3edef617cfd47726f36f9cd2ae34","slug":"two-tantrik-arrested-in-rape-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूतिया साया बता तांत्रिकों ने लूटी आबरू, धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूतिया साया बता तांत्रिकों ने लूटी आबरू, धरे गए
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 21 Apr 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति पर से भूतिया साये दूर करने का झांसा देकर पत्नी से सामूहिक दुराचार करने वाले दो कथित तांत्रिक सोमवार को सिडकुल पुलिस के हत्थे चढ़े। इनका सहयोग करने के आरोप में पुलिस ने एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मूल रूप से बरेली के इज्जत नगर निवासी एक दंपति हरिद्वार के गांव आन्नेकी हेतमपुर में किराये के मकान पर रहता है। जिस घर में दंपति रहता है उसमें अन्य किरायेदार भी रहते हैं।
विज्ञापन
साया उतारने के बहाने गैंगरेप
आरोप है कि पड़ोसी युवक अमित (निवासी वाल्मीकि बस्ती, देशराज, बागपत) और रवि कुमार (निवासी रेता नगला छपार मुजफ्फरनगर) ने महिला को यह कहकर डराया था कि उसके पति पर भूतिया साया है। वह दोनों तंत्र-मंत्र जानते हैं पूजा कर वह उनके पति को उससे मुक्त कर सकते हैं। दंपति उनके झांसे में आ गया।
विज्ञापन
गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक फार्म हाउस के खंडहर में कथितों ने पूजा करवाई। इस दौरान दोनों ने पति को दूर भेजकर 45 मिनट के बाद आने को कहा। आरोप है पति के जाने के बाद दोनों ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। अगले दिन पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई।
फार्महाउस मालिक भी गिरफ्तार
सोमवार को थानाध्यक्ष सिडकुल ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि घटनास्थल से महिला की टूटी चूड़ियां एवं देवी की फोटो मिली है। फार्म हाउस की देखरेख करने वाला अमित (निवासी डालचौरा गागलहेडी सहारनपुर) भी घटना के समय मौके पर मौजूद था। उसी ने आरोपियों को खंडहर उपलब्ध करवाया था।
महिला के चीखने चिल्लाने पर उसने विरोध नहीं किया। कथित तांत्रिकों की मदद करने के आरोप में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी सिडकुल की औद्योगिक इकाइयों में काम करते हैं।