{"_id":"57acfadf4f1c1b2f54ee432f","slug":"two-smuggler-arrested-with-deer-horn","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरन के सींगों के साथ दो तस्कर दबोचे, दून आए थे बेचने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिरन के सींगों के साथ दो तस्कर दबोचे, दून आए थे बेचने
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 12 Aug 2016 03:53 AM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
लक्खीबाग चौकी पुलिस ने वन्य जीव-जंतुओं की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को मसूरी बस स्टैंड से दबोच लिया। तस्करों के पास से हिरन और चीतल के सींग बरामद हुए हैं। आरोपी इन सींगों को देहरादून बेचने के लिए लाए थे। वन विभाग की टीम ने तस्करों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली की लक्खीबाग चौकी पुलिस को बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन स्थित मसूरी बस स्टैंड पर वन्य जीवों के सींगों की डिलीवरी होने वाली है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो तस्करों नफ ीस निवासी खानपुर और बल्ले हसन निवासी लक्सर (हरिद्वार) को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हिरन और चीतल के सींग बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी राकेश शाह ने बताया कि आरोपी सींग को बेचने के लिए हरिद्वार से देहरादून आए थे। वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि यह सींग करीब आठ हिरन और चीतल के हो सकते हैं। आरोपियों ने पूछताछ में हिरन और चीतल का शिकार करने से इंकार किया है। बताया कि वह सींगों को खरीदकर लाए थे। इन सींगों का प्रयोग दवा बनाने के लिए होता है।
विज्ञापन