फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   two nsui leader take poison, one died.

फेसबुक स्टेटस डाल NSUI के दो नेताओं ने खाया जहर, एक की मौत

Thu, 14 Apr 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Thu, 14 Apr 2016 08:51 AM IST
सार

  • देर रात शादी समारोह में शामिल होने के बाद खाया जहर।
  • दोस्तों से फोन कर कही आखिरी बार कर रहे बात।
  • जहर खाने से पहले फेसबुक पर लिखा स्टेटस।

विज्ञापन
two nsui leader take poison, one died.
समीर (बाएं चश्में में) और वाजिद - फोटो : फेसबुक वाल से

विस्तार

उत्तराखंड के रामनगर में एनएसयूआई के जिला प्रतिनिधि और नगर सचिव के एक साथ जहर खाने से हड़कंप मच गया। दोनों शादी समारोह में शामिल होकर एक साथ गए थे। गंभीर हालत में दोनों अस्पताल पहुंचाया गया जहां जिला प्रतिनिधि की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि नगर सचिव को हल्द्वानी रेफर किया गया है। बाद में हल्द्वानी से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात एनएसयूआई के जिला प्रतिनिधि वाजिद अंसारी और नगर सचिव समीर अली एक विवाह समारोह में गए थे। यहीं से दोनों वाजिद की ऑल्टो कार में सवार होकर गर्जिया की ओर घूमने गए।
विज्ञापन


यहां से दोनों ने अपने दोस्तों से फोन पर आखिरी बार बात करने की बात कही। दोस्तों को लगा दोनों मजाक कर रहे हैं। इसके बाद दोनों ने सल्फास की गोली खा ली। इसके बाद दोनों सीधे अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान वाजिद की मौत हो गई जबकि समीर को गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर किया गया। बुधवार दोपहर समीर को मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई संजय बृजवाल ने बताया कि जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वाजिद के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ पता चलेगा। पीएनजी कालेज में समीर एमए प्रथम वर्ष और वाजिद बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।

फेसबुक पर लिखा, दुआओं में याद रखना मेरे जाने के बाद

two nsui leader take poison, one died.
फेसबुक पर इसी फोटो को अपलोड कर समीर ने लिखा स्टेटस - फोटो : फेसबुक वाल

‘दुआओं में याद रखना मेरे जाने के बाद’ फेसबुक में ये स्टेटस पोस्ट करने के बाद समीर अली और वाजिद अंसारी ने आत्महत्या का प्रयास किया। समीर अभी जहां जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है, वहीं वाजिद की मौत हो गई।

ग्राम टांडा मल्लू निवासी वाजिद अंसारी और रामनगर गूलरघट्टी निवासी समीर अली पीएनजी कालेज रामनगर में छात्रसंघ चुनाव लड़ने के बाद चर्चाओं में रहा। वर्ष 2014 में समीर ने छात्रसंघ उपाध्यक्ष और वाजिद ने कोषाध्यक्ष का चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों को हार का सामना करना पड़ा।

आत्महत्या का कदम उठाने से पहले दोनों रात 12 बजे तक एक पार्टी में शामिल हुए थे, वहां से जाने के बाद दोनों ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल में स्टेटस पोस्ट कर दुनिया से अलविदा होने की बात कही।

'मेरी सबसे अच्छी फोटो को फेसबुक में डालना'

two nsui leader take poison, one died.
शादी समारोह की तस्वीर। समीर (सबसे बाएं) और वाजिद (सबसे दाएं) - फोटो : AmarUjala

शिवलालपुर में जिस विवाह समारोह में दोनों युवक पहुंचे थे वहां ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी भी पहुंचे थे। दोनों ने जयमाला के समय उनके साथ फोटो भी खिंचवाये। इसके बाद समीर ने ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी से उसकी सबसे अच्छी फोटो को फेसबुक पर अपलोड करने को कहा। जिसे संजय नेगी ने रात 11 बजे फेसबुक पर अपलोड भी किया। 

‘मेरे बाद मेरे घर वालों की जिम्मेदारी आपकी’ 
"सलीम भाई अपना ख्याल रखना। आपका छोटा भाई आपको छोड़कर जा रहा है। मेरे बाद मेरे घर वालों की जिम्मेदारी आपकी है। मैं जा रहा हूं इस दुनिया से बहुत दूर। अल्लाह हाफिज। मैं आपका भाई वाजिद आपके साथ हूं हमेशा।" ये बात एनएसयूआई के जिला प्रतिनिधि वाजिद अंसारी ने अपने सबसे करीबी दोस्त और बड़े भाई ग्राम टांडा निवासी सलीम को मोबाइल पर मैसेज लिखकर कही।

समीर के स्वास्थ्य की दुआ, वाजिद की आत्मा को शांति

two nsui leader take poison, one died.
वॉट्सऐप

छात्र नेताओं के जहर खाने के बाद फेसबुक, व्हाट्सएप में दुआओं का दौर चलता रहा। लोग समीर के जल्द स्वास्थ्य होने की दुआ और वाजिद की आत्मा को शांति देने की कामना करते रहे। रामनगर विधायक अमृता रावत ने भी घटना पर शोक जताया है।

दोनों के चाहने वाले उनके फेसबुक प्रोफाइल को टैग कर दिन भर दोनों की सलामती की दुआ मांगते रहे। इसके साथ ही दोस्तों ने वाजिद के जाने का गम भी जताते हुए पूछते रहे कि क्यों किया ऐसा?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed