फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two men murdered a old man for House occupation

मकान पर कब्जे के लिए दो युवकों ने बुजुर्ग को मार डाला

Sat, 29 Apr 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Sat, 29 Apr 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
Two men murdered a old man for House occupation
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : amarujala

राजधानी देहरादून में हत्या का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मकान हड़पने के लालच में दो युवकों ने बुजुर्ग को पहले जमकर शराब पिलाई। उसमें नशे की गोलियां भी डाली। ताकि हत्या की साजिश का उसे इल्म भी न हो सके।

विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की मंगल बस्ती में मकान बेचने से मना करने पर दो युवकों ने बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को चिड़ियापुर के जंगल में नहर में फेंक दिया। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन शव अभी बरामद नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में सीओ डालनवाला हरभजन सिंह ने बताया कि पिछले साल 27 दिसंबर को तुलसी राम पुत्र दुसई पाल निवासी मंगल बस्ती राजीव नगर ने अपने भाई गंगा राम (65) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में मामले को अपहरण में तरमीम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि पड़ोसी सावान पुत्र सगीर अहमद निवासी पोंडरी कला, थाना नागल, बिजनौर और मेहताब निवासी जीतपुर पडली, बिजनौर को आखिरी बार गंगाराम के साथ देखा गया था। पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो मर्डर का खुलासा हो गया। 

गंगाराम के मकान पर थी सावान की नजर

Two men murdered a old man for House occupation
Demo pic

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गंगाराम अपने मकान में अकेला रहता था। इसे सावान खरीदना चाहता था, लेकिन गंगाराम तैयार नहीं था। इसके बाद दोनों आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से छह लाख 60 हजार का फर्जी विक्रय अनुबंध पत्र तैयार किया। इस पर किसी तरह गंगाराम का अंगूठा लगवाया गया। इसके बाद अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि सावान कारपेंटर और मेहताब मजदूरी का काम करता है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी गंगाराम को घर से कार में बैठाकर डोईवाला होते हुए लालतप्पड़ ले गए। यहां उन्होंने शराब खरीदी। इसके बाद रायवाला में सावान और गंगाराम ने शराब पी। सावान ने गंगाराम को जान बूझकर ज्यादा शराब पिलाई और उसमें नींद की गोलियां भी डाल दी थीं। आरोपी गंगाराम को बेहोशी की हालत में ऋषिकेश ले गए। उनकी योजना उसे गंगा में फेंकने की थी, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

इसके बाद दोनों ने हरिद्वार होते हुए चिड़ियापुर के जंगल के पास नहर किनारे ले जाकर गला दबाकर गंगा राम की हत्या कर दी और शव को बोरी में बांधकर नहर में फेंक दिया। उन्होंने गंगाराम की जेब से मिले फोटो पहचान पत्र एक पत्थर के नीचे दबा दिया। ताकि, शव की शिनाख्त न हो सके। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पत्थर के नीचे से पहचान पत्र बरामद कर लिया। हालांकि, अभी शव बरामद नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed