सेलाकुई: होटल में ठहरे दो लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में अलग-अलग होटलों में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में एक मुंबई निवासी और दूसरा हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कांदिवली वेस्ट, मुंबई निवासी मनोज धारीया (52) सेलाकुई के एक होटल में ठहरा था। मनोज बिजनेस के सिलसिल में सेलाकुई की एक कंपनी में सैंपल देखने आया था।
शनिवार सुबह कंपनी का कर्मचारी होटल आया तो मनोज की लाश कमरे में थी। इसके बाद होटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्ड के लिए भेज दिया।
दोस्त के साथ ठहरे युवक की मिली लाश
वहीं सेलाकुई के एक गेस्ट हाउस में हिमाचल निवासी युवक मृत अवस्था में पाया गया। उवैश अहमद पुत्र सगीर अहमद पांवटा, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश निवासी एक अन्य युवक के साथ गणपति गेस्ट हाउस में आकर ठहरा था। उवैश के साथ ठहरा दूसरा युवक सुबह उठकर चला गया।
जब होटल सर्विस का कर्मचारी कमरे में पहुंचा तो उवैश बिस्तर पर पड़ा था। हालात संदिग्ध होने पर कर्मचारी ने मालिक को सूचित किया। मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कमरे की तलाशी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस साथ में ठहरे दूसरे युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।