{"_id":"585849cd4f1c1b1f64e3982e","slug":"two-arrested-with-drugs-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के इंजेक्शनों की खेप के साथ दो धराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के इंजेक्शनों की खेप के साथ दो धराए
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 20 Dec 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की क्लेमेंटटाउन पुलिस ने दो लोगों को नशे के 148 इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। यह लोग यूपी के छुटमलपुर से नशे का सामान लाकर दून में बेचते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना के आधार पर प्रमोद कुमार निवासी केदारपुर और दीपक ध्यानी निवासी बंजारावाला को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से नशे के 148 इंजेक्शन और दो हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है। पूछताछ में पता चला कि यह इंजेक्शन छुटमलपुर से लाए गए हैं। प्रमोद का बेटा और आरोपी दीपक आपस में दोस्त हैं।
विज्ञापन
परिवार में आना-जाना होने के कारण दीपक जल्द पैसा कमाने के चक्कर में दोस्त के पिता के साथ इस धंधे में आ गया। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि कुछ अन्य तस्करों के बारे में जानकारी मिली है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन