फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Triple talaq wife shocked after hear her second husband marriage

पति को तलाक दिए बिना किया दूसरा निकाह, इसके बाद खुला ऐसा राज कि पैरों तले खिसक गई जमीन

Tue, 09 Jan 2018 12:31 AM IST
क्राइम डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
क्राइम डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 09 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq wife shocked after hear her second husband marriage
Nikah

एक महिला ने अपने पति को तलाक दिए बिना दूसरा निकाह कर लिया। लेकिन इसके बाद उसके सामने दूसरे शौहर के बारे में ऐसा राज खुला कि उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


मामलाा हरिद्वार के ज्वालापुर इलाके का है।  यहां महिला ने पति को तलाक दिए बगैर लक्सर के जिस युवक से दूसरा निकाह किया था, वह युवक भी पहले से शादीशुदा निकला। युवक के दूसरा निकाह करने पर उसकी पत्नी भी अब सामने आई है।
विज्ञापन


पेशे से अधिवक्ता महिला ने पति के खिलाफ बिना तलाक दिए दूसरा निकाह और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। लक्सर के गांव नेहंदपुर सुठारी की रहने वाली महिला शबाना खातून उर्फ शबाना पत्नी वसीम अहमद ने एसएसपी को दिए पत्र में बताया कि वर्ष 2015 में मेडिकल स्टोर संचालक वसीम अहमद उर्फ सिम्मी से उसका निकाह हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाह से पहले उसने पति के खिलाफ झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उसके पति ने एक झोलाझाप क्लीनिक पर उसका गर्भपात करा दिया। इस पूरी साजिश में लक्सर के एक नामी चिकित्सक और उसके बेटे ने भी पूरा सहयोग दिया।

Triple talaq wife shocked after hear her second husband marriage

आरोप है कि उसके पति वसीम ने ज्वालापुर के मोहल्ला चौहनान की रहने वाली साहिबा से दूसरा निकाह उसे बिना तलाक दिए कर लिया। साहिबा ने भी अपने पति तसलीम अंसारी को बिना तलाक दिए निकाह किया था, जिस संबंध में ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।

आरोप है कि उसके पति वसीम अहमद, पिता जाहिद, भाई विशाल, प्रवेज, आसमा, फिरोज बानो, बहन बेबी, साहिबा, साइना, नवाब अली, हारून चौधरी, रिजवान, शमीम अहमद, शमीम होटल वाला, शहीद, शहबाज अंसारी, सुहेल, फैसल, आशकार, बिलाल, जुल्फिकार अली निवासी मोहल्ला हज्जावान, शमीम अहमद ने षडयंत्र रचकर उसके पति का दूसरा निकाह कराया है और उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं।

आरोप है कि न्याय के लिए वह दर दर भटक रही है और उसकी शिकायत सुनने की बजाय पुलिस टाल मटोल कर रही है। पीड़िता ने एसएसपी से सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed