{"_id":"6f4ca66db088211802c2d7c62b1adf0e","slug":"to-file-a-case-police-asked-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज करने के लिए मांगी रिश्वत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकदमा दर्ज करने के लिए मांगी रिश्वत
देहरादून/ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2013 02:24 PM IST
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज करने के लिए एक महिला से दस हजार रुपये रिश्वत मांगना चौकी इंचार्ज को भारी पड़ गया। प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टी होने पर एसएसपी ने जोगीवाला चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
जोगीवाला निवासी एक महिला का अपने जेठ के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। महिला का आरोप था कि उसके जेठ ने दबंगों के साथ मिलकर उसे मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। घायल महिला जोगीवाला चौकी गई और जेठ के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी
आरोप है कि जोगीवाला चौकी इंचार्ज गिरीश नेगी ने मुकदमा दर्ज करने के एवज में महिला से दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। चौकी पर सुनवाई न हुई तो महिला मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। वहां उसने पूरी बात कही। एसएसपी ने जोगीवाला चौकी इंचार्ज को बुलाया। दोनों से पूछताछ करने के बाद एसएसपी ने जोगीवाला चौकी इंचार्ज का लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह पर एसआई रजत कसाना चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें