{"_id":"58f107f04f1c1b1c11cf5094","slug":"throwed-from-the-vehicle-after-the-gangrap-from-the-woman-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में महिला से गैंगरेप, बीच सड़क में फेंककर आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती कार में महिला से गैंगरेप, बीच सड़क में फेंककर आरोपी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला से गैंगरेप के बाद चार युवकों ने उसे चलती कार से नीचे ढकेल दिया और मौके से फरार हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को गंगनहर कोतवाली ले आई, जहां देर रात तक उससे पूछताछ होती रही।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार की रात करीब नौ बजे पाडली गुज्जर रेलवे फाटक के आगे पनियाला रोड पर कार सवारों चार युवकों ने एक महिला को नीचे ढकेल दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे फैक्ट्रीकर्मियों ने मौके पर भीड़ देखकर गंगनहर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने पहुंचकर महिला से पूछताछ की तो उसने दुराचार के बाद कार से नीचे ढकेले जाने की बात कही। इसके बाद पुलिस महिला को गंगनहर कोतवाली ले आई, जहां देर रात तक उससे पूछताछ होती रही।
विज्ञापन
इस दौरान महिला ने बताया कि वह हरिद्वार की रहने वाली है और हरकी पैड़ी में फूल बेचने का कार्य करती है। शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब धोखे से देवबंद निवासी दो युवक अभिषेक और राजीव ने उसे नशीली चाय पिला दी।
इसके बाद दो अन्य युवकों के साथ मिलकर उससे दुराचार किया और फिर कार से उतारकर फरार हो गए। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा के अनुसार महिला से पूछताछ की जा रही है। महिला का मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।