{"_id":"b51502cf639893432a28f02d8a6836e0","slug":"threat-to-fiance-by-lover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के मंगेतर को दी ऐसी धमकी, टूट गया रिश्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका के मंगेतर को दी ऐसी धमकी, टूट गया रिश्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 16 Jan 2015 04:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने प्रेमिका का रिश्ता कहीं और होने पर उसके मंगेतर को फोन पर धमकी दी, जिससे युवती का रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन
घटना के बाद युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। साथ ही कार्रवाई के लिए गुहार लगाई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
गांव का ही है प्रेमी युवक
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का काफी समय से गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया है कि परिजनों ने युवती का रिश्ता कहीं और तय कर दिया। कुछ दिनों बाद युवती की शादी भी होने वाली थी।
विज्ञापन
यह बात जब उसके प्रेमी युवक को पता चली तो उसने प्रेमिका के मंगेतर को फोन कर शादी करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मंगेतर पक्ष ने इसके बाद रिश्ता तोड़ दिया।
युवक हिरासत में
बृहस्पतिवार को युवती पक्ष को रिश्ता टूटने और आरोपी युवक द्वारा धमकी दिए जाने की जानकारी मिली तो काफी संख्या में ग्रामीणों को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे।
उन्होंने कोतवाली का घेराव कर कार्रवाई की गुहार लगाई। परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।