फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thive comes dehradun for family tour and began stealing at night

दिन में परिवार के साथ 'टूर', रात में चोरी

Thu, 05 Sep 2013 06:27 PM IST
अमर उजाला, मनमीत रावत, देहरादून
अमर उजाला, मनमीत रावत, देहरादून Updated Thu, 05 Sep 2013 06:27 PM IST
विज्ञापन
thive comes dehradun for family tour and began stealing at night

घर के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों को चुराने वाला बदमाश बुधवार शाम को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो स्कूटी भी बरामद की। उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


शहर में पिछले कई दिनों से ताबड़तोड़ दोपहिया वाहन चोरी हो रही थी। चोरी की सबसे ज्यादा घटनाएं कोतवाली क्षेत्र में हुई। बुधवार शाम को पुलिस कालीदास मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी।
विज्ञापन


पढें, वहशियाना कत्ल से पहले जुनूनी प्यार, पार्ट-3
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की स्कूटी
इसी दौरान पुलिस ने स्कूटी से आ रहे एक व्यक्ति को रोक लिया। पुलिस ने उसे रोक कर कागज दिखाने को कहा तो वह बहाने बनाने लग गया। शक होने पर जब उससे कड़ाई से पूछा गया तो उसने स्कूटी को चोरी की बताया।


पढें, देवभूमि में शराब पीकर माताएं करती हैं ये कैसा काम?

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे कोतवाली ले आई। उसकी पहचान कासिफ पुत्र खुर्शीद निवासी पुरानी मंडी, कुतुबशेर, जिला सहारनपुर के रूप में हुई।

पढें, वहशियाना कत्ल से पहले जुनूनी प्यार, पार्ट-2

झाडियों से बरामद की एक्टिवा
पूछताछ में उसने बताया कि चुक्खु मोहल्ला, राजपुर रोड और सहारनपुर से कई वाहन चोरी की है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मातावाला बाग के पास स्थित झाड़ियों से दो एक्टीवा भी बरामद कर ली।

पढें, तैश में 'संविधान' भूले विधायक, पहुंच गए जेल

इंस्पेक्टर कोतवाली जयमल सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस उसका अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। सहारनुपर में भी उसने कई वाहनों की चोरियों को अंजाम दिया है।

परिवार संग आया राजधानी
कासिफ राजधानी में चोरी करने के लिए पूरी परिवार संग आया था। परिवार को उसने अग्रवाल धर्मशाला में रखा हुआ था। दिन में वह परिवार को घुमाने ले जाता और रात को चोरी की घटनाओं को अंजाम देता। पुलिस ने उसकी पत्नी से भी पूछताछ की। कासिफ को बाइक और स्कूटी के लॉक तोड़ने में महारत हासिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed