{"_id":"58bebb2e4f1c1bec43dc3f0e","slug":"thief-took-temple-bell","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां मंदिर की घंटियां और दानपात्र तक उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यहां मंदिर की घंटियां और दानपात्र तक उड़ा ले गए चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, अगस्त्यमुनि
Updated Tue, 07 Mar 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गबनी गांव में नव निर्मित अमरनाथ मंदिर में बीती रात को अज्ञात चारों ने 60 पीतल की घंटियां व दानपात्र चोरी कर लिया। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि थाना में दी गई तहरीर में गबनी गांव के ग्राम प्रधान महावीर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता शिव सिंह बडिय़ारी आदि ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे गांव के कुछ लोग हाईवे पर स्थित नव निर्मित मंदिर में पूजा-अर्चना को पहुंचे तो, देखा कि वहां सारा सामान बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन
मंदिर के चारों तरफ लगी पीतल की घंटियां गायब हैं। जबकि दानपात्र का ताला तोड़कर उसे उल्टा कर रखा था। इस पर, उन्होंने अन्य ग्रामीणों को सूचित कर मंदिर में बुलाया। बताया कि बीते महाशिवरात्रि कोप यज्ञ-हवन और भंडारे के साथ मंदिर का शुभारंभ किया गया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जिले के सभी चौकी व थाना सहित चमोली व पौड़ी जिले की पुलिस को भी घटना के बारे में अवगत करा दिया गया है। इधर, घटना के बाद से ग्रामीणों में रोश्ष है। उन्होंने पुलिस से गांवों में घूम रहे बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग की है।