फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thief entered the house people said once More

घर में घुसा चोर लोग बोले वंस मोर....

Fri, 08 Nov 2013 12:22 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Nov 2013 12:22 PM IST
विज्ञापन
thief entered the house people said once More

देहरादून के एक घर में चोरी करने गए चोर को अजीबो गरीज स्थिति का सामना करना पड़ा। लोगों ने उसे वंस मोर कहकर पीट दिया।

विज्ञापन


पांच हजार रुपए चुराए
बृहस्पतिवार दोपहर ओल्ड डालनवाला निवासी रिटायर्ड फौजी कैलाश चंद की पत्नी उर्मिला देवी कपड़े धोने के बाद छत पर सुखाने गई थी। इसी दौरान एक युवक घर में घुस गया और अलमारी में रखे पांच हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद वह दूसरे कमरों में सामान तलाशने लगा।

खटपट की आहट से महिला सतर्क
इस बीच खटपट की आवाज सुनकर उर्मिला देवी नीचे आई तो युवक ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। उर्मिला का शोर सुनकर मोहल्ले के लोग बाहर निकल आए और भागते युवक को दबोच कर धुन दिया।
विज्ञापन


एक स्कूटी भी चुराई थी
सूचना पर करनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की पहचान रचित कुमार (32) पुत्र विनोद कुमार निवासी मियांवाला के रूप में हुई।

उसने बताया कि वह दिहाड़ी पर छोटा हाथी चलाता है और मौका देखकर घरों में चोरी भी करता है। उसने कुछ दिन पूर्व ओल्ड डालनवाला से एक स्कूटी चुराने की बात भी कही। पुलिस ने यह स्कूटी बरामद कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed