फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theft incidents in dehradun

दूनः पीसीएस अफसर समेत तीन स्थानों से लाखों की चोरी

Wed, 22 Jun 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Jun 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
theft incidents in dehradun
Thief - फोटो : demo pic

दून के रायपुर क्षेत्र में पीसीएस अधिकारी के बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी आदि चुरा लिया गया। अफसर के ड्राईवर की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस भी अफसर का नाम बताने से बचती रही। उधर डालनवाला क्षेत्र में एलबीएस अकादमी के स्टेनोग्राफर के मकान से दिन दहाड़े कई लाख रुपये का सामान चुरा लिया गया। तीसरी वारदात पटेलनगर क्षेत्र में हुई, जहां से टोंटी आदि सामान चोरी हो गया।

विज्ञापन


रायपुर थाना क्षेत्र के शिव लोक कालोनी निवासी पीएसएस अधिकारी के मकान पर 31 मई से ताला लगा था। अधिकारी परिवार के साथ बाहर गए थे। 19 जून को वापस आए तो घर की हालत देखकर पैरों तले की जमीन खिसक गई। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर मकान को पूरी तरह खंगाल रखा था।
विज्ञापन


अलमारियों के ताले टूटने के साथ सामान बिखरा पड़ा था। चोर यहां से आठ से दस हजार रुपये की नकदी के अलावा कीमती सामान ले गए है। प्रशासनिक अधिकारी के ड्राईवर मुकेश कुमार निवासी गोरखपुर की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है। रायपुर पुलिस भी अधिकारी का नाम बताने से बचती रही। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की दूसरी वारदात मूसरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के स्टेनोग्राफर आसिफ  पटेल के आवास पर हुई। डालनवाला के करनपुर निवासी आसिफ मंगलवार सुबह को अपनी मां को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल ले गए थे। इस कारण मकान पर ताला लगा था। दोपहर को वापस आए तो गेट का ताला टूटा होने के साथ सामान बिखरा पड़ा था।


घर से नकदी के अलावा कीमती जेवरात चुराए गए है। दिन में हुई चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। डालनवाला क्षेत्र के रिस्पना नदी के पास रहने वाली परमजीत कौर के मकान से पर्स चोरी हो गया। पुलिस का कहना है कि पर्स बालक ने चुराया था, जो बाद में मिल गया। पटेलनगर क्षेत्र में अरुण के मकान में चोरी की घटना हुई है। पुलिस का कहना है कि चोर घर से टोंटी आदि ही चुराकर ले गए है।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed