{"_id":"5771fb234f1c1b857d79b913","slug":"theft-in-wine-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकेदार के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेकेदार के घर से लाखों की चोरी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 28 Jun 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
शराब ठेकेदार के बंद घर से चोरों ने लाखों की नगदी और जेवर साफ कर दिए। ठेकेदार परिवार समेत चार दिन पहले सहारनपुर गया था। मकान मालिक और दूसरे किराएदार को भी चोरी की भनक नहीं लगी। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। उधर ठेकेदार ने मकान मालिक और किराएदार छात्रों पर शक जताया है।
विज्ञापन
क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के टर्नर रोड़ पर शराब ठेकेदार राजीव कर्णवाल मूल निवासी बिजनौर किराए पर रहते हैं। चार दिन पहले कर्णवाल परिवार के साथ किसी काम से सहारनपुर गए थे। सोमवार को परिवार समेत लौटे तो चोरी का पता चला। चोर घर से आठ से दस हजार रुपये की नगदी के अलावा सोने और चांदी के जेवरात ले गए।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसओ नरेश राठौड़ का कहना है कि जिस मकान में चोरी हुई है, वो दो मंजिला है। निचले हिस्से में मकान मालिक परिवार के साथ रहते हैं। राजीव पहली मंजिल पर किराएदार है। दूसरी मंजिल पर छात्र रहते हैं। ऊपर जाने का एक ही रास्ता है।
विज्ञापन
नीचे और ऊपर रहने वाले मालिक और किराएदार को चोरी की भनक नहीं लग पाई है। मेन कमरे का ताला भी गायब है, जबकि अलमारियों के लॉक खुले पड़े हैं। कुछ जेवर पास से मिल गए हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।