फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theft in truck

ट्रक से उतरने पर ब्रीफकेस खोला तो रह गया दंग!

Wed, 13 Aug 2014 08:46 PM IST
अमर उजाला, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग)
अमर उजाला, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग) Updated Wed, 13 Aug 2014 08:46 PM IST
विज्ञापन
theft in truck

विजयनगर के एक व्यापारी के ब्रीफकेस से सोने और चांदी के जेवरात सहित पौने तीन लाख रुपये की नगदी चोरी हो गई।

विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी ने एक ट्रक चालक पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ अगस्त्यमुनि पुलिस चौकी में तहरीर दी है। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस आरोपी ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

मूल रूप से बिजनौर निवासी मोहम्मद इस्लामुदीन यहां विजयनगर बाजार में पेंटिंग सामग्री की दुकान चलाता है। 10 अगस्त की रात वह अपने परिवार के साथ सब्जी के ट्रक में बैठकर बिजनौर चला गया।
विज्ञापन


इस्लामुद्दीन का कहना है कि उसकी बेटी की शादी है, इसलिए वह 22 तोला सोने के जेवर और कुछ चांदी के जेवर और पौने तीन लाख रुपये नगद लेकर चला था। नगदी सहित पूरे सामान की कीमत लगभग 12 लाख रुपये थी। यह सारा सामान उसने एक ब्रीफकेस में रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राईवर पर लगाया चोरी का आरोप

theft in truck
ट्रक ड्राइवर ने ब्रीफकेस को अंदर नहीं रखने दिया, इस वजह से उसने ब्रीफकेस ट्रक की छत में बने खांचे (डाला) में रख दिया। बिजनौर पहुंचकर उसने देखा कि ब्रीफकेस का एक लॉक आधा खुला है।

लॉक खुलते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर रखी ज्वैलरी और नगदी गायब थी।

उसने मंगलवार शाम अगस्त्यमुनि पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि ड्राइवर के पिता की भी अगस्त्यमुनि में सब्जी की दुकान है। ड्राइवर को पता था कि उसके घर में शादी है, इसलिए उसने ब्रीफकेस को अंदर नहीं रखने दिया।

ट्रक में उसके अन्य साथियों ने ब्रीफकेस से सामान निकाल लिया। चौकी इंचार्ज कुंवर सिंह बिष्ट ने बताया कि फिलहाल पूछताछ चल रही है। अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed