फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Theft in the house of blanket trader

दिन दहाड़े बेखौफ होकर कंबल कारोबारी के घर में घुसे चोर, लाखों की नगदी लेकर फरार

Thu, 20 Apr 2017 05:42 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो /अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 20 Apr 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
Theft in the house of blanket trader

बेखौफ चोरों ने बुधवार को एक और कंबल कारोबारी के घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी को अंजाम दे डाला। मीना एन्कलेव निवासी कारोबारी विकास कुमार परिवार सहित किसी काम से घर से बाहर गए थे। वापस लौटने पर लाखों की नगदी व जेवर गायब मिले।

विज्ञापन


पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। कारोबारियों के घर पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर व्यापारी वर्ग में नाराजगी है।वहीं दूसरी ओर गोविंदपुरी में भी एक फलैट का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। 
विज्ञापन


व्यापारी नेता सुरेश गुलाटी के भतीजे व कंबल कारोबारी विकास कुमार का मीना एन्कलेव ज्वालापुर में घर है। विकास ने ज्वालापुर पुलिस को बताया कि बुधवार को वह परिवार के साथ किसी काम से ज्वालापुर गए थे। कुछ देर बाद वापस लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर जाकर देखा तो होश उड़ गए। घर की अलमारी से नगदी व जेवर गायब थे। सूचना पर पुलिस के साथ साथ कई व्यापारी नेता विकास कुमार के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।वहीं दूसरी ओ र गोविंद पुरी स्थित इंदर भवन निवासी कावेरी बाली के फ्लैट का ताला तोड़कर दिन में ही अलमारी में चोरी का प्रयास किया गया लेकिन कोई सामान चोरी नहीं किया गया।

पिछले साल भी हुई थी चोरी      

Theft in the house of blanket trader

बताया गया कि पडोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को  वहां से जाते हुए देखा भी था लेकिन उस समय नही पता था कि ये चोरी की नीयत से आए थे। बाद में जब घर के मालिक आए तो चोरी के प्रयास का पता चला।

व्यापारियों ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई। व्यापारी नेताओं का कहना था कि चोर खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं और पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पा रही है।          
  
ऐसे में व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। चार दिन पहले चोरों ने राजलोक विहार में मोबाइल कारोबारी का घर खंगाल लिया था। इससे पहले कनखल के कंबल कारोबारी के घर भी लाखों की चोरी को अंजाम दिया गया था। पुलिस पुरानी घटनाओं का खुलासा नहीं कर पा रही है और चोर एक के बाद एक लगातार वारदातें कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।            

कारोबारी विकास के घर पिछले साल भी चोरी होने की बात सामने आ रही है। चोर पिछले साल भी काफी नगदी व जेवर अपने साथ ले गए थे। इस बार फिर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। माना जा रहा है कि इस बार भी पिछले साल चोरी करने वाले आरोपियों ने ही घटना की है। पुलिस कॉलोनी और बाहर मेन रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed