फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Theft by tenant in dehradun

किराएदार का रजिस्ट्रेशन कराते तो शायद ये न होता

Tue, 15 Oct 2013 11:16 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 Oct 2013 11:16 AM IST
विज्ञापन
Theft by tenant in dehradun

देहरादून में रहने वाले एक दंपत्ति को किराएदार पर भरोसा करना मंहगा पड़ गया।

विज्ञापन


घर का जिम्मा सौंपकर अनुज तंबर और उनकी पत्नी दशहरा देखने गए थे, लेकिन जब वापस लौटे तो उनके घर से लाखों का सामान गायब था।

किराएदार पति-पत्नी की तलाश
आरोप है कि किराएदार पति-पत्नी ने ही उनके घर से सामान पर हाथ साफ किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर किराएदार पति-पत्नी की तलाश रही है।

पटेलनगर क्षेत्र में श्याम सुंदर मंदिर के पीछे अनुज तंबर का घर है। अनुज एक प्राइवेट स्कूल में एकाउंटेंट है। उनके घर के एक हिस्से में किराएदार पति-पत्नी पिछले ढाई साल से रहते थे।

दोनों परिवारों का आपस में अच्छा मेलजोल था। इस कारण मकान मालिक अनुज ने कभी किराएदारों को पुलिस सत्यापन के लिए भी नहीं कहा। अनुज ने पुलिस को बताया जब भी वह परिवार समेत आउट ऑफ स्टेशन जाते तो घर की चाबियां किराएदारों को दे जाते थे।
विज्ञापन


अपने बारे में बताया ही नहीं
रविवार को जब वह अपने बच्चों समेत दशहरा देखने गए तो उन्होंने चाबी नहीं दी थी। देर शाम साढ़े आठ बजे वह घर लौटे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे से लेकर अंदर के कमरे में रखी अलमारी तक का लॉक खुला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पूछताछ के लिए किराएदार के पास पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिले। सूचना पर बाजार चौकी पुलिस भी पहुंच गई। सोमवार दोपहर तक जब किराएदार नहीं लौटे तो पुलिस के साथ ही अनुज तंबर को भी शक हुआ।

पुलिस ने जब किराएदारों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि कभी उन्होंने अपने बारे में बताया ही नहीं। बस यही पता है कि पति प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। इंस्पेक्टर पटेलनगर एमपी सैनी ने बताया पुलिस मुकदमा दर्ज कर किराएदार की तलाश कर रही है।


जागरूकता ही बचाव
किराएदारों को रखते समय उसका सत्यापन जरूर करवा लें। सत्यापन के फॉर्म पुलिस थाने में निशुल्क मिलते हैं। अगर किसी किराएदार ने कोई अपराध किया है और उसका सत्यापन मकान मालिक ने नहीं करा रखा है तो यह गंभीर अपराध में आता है।

एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने बताया सत्यापन न कराने की स्थिति में मकान मालिक के खिलाफ पांच हजार रुपए का जुर्माना हो सकता है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed