फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theft at advocate house

वकील के घर चोरी, पुलिस को 'इनाम'

Wed, 29 Jan 2014 06:40 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 29 Jan 2014 06:40 PM IST
विज्ञापन
theft at advocate house

राजधानी देहरादून में वकील के घर लाखों के गहने और नगदी चोरी में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों से चुराए गए कुछ नगदी, गहने भी मिले हैं।

विज्ञापन


एसएसपी केवल खुराना ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए इनाम दिया है। वकील ने भी चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा करने पर पुलिस टीम को दस हजार रुपए इनाम दिया। दून बार एसोसिएशन ने भी पुलिस की सराहना की है।
विज्ञापन


कुंडा तोड़कर की चोरी
प्रेस कांफ्रेस में एसएसपी ने बताया कि सोमवार देर शाम एडवोकेट सुरेश कुमार धर के बसंत एन्कलेव नवादा स्थित मकान से कुंडा तोड़कर चोरों ने रुद्राक्ष जड़ित सोने की साढ़े तीन तोला चेन, दो अंगूठी और 65 हजार रुपए चोरी कर लिए थे। जैसे ही एडवोकेट सुरेश घर पहुंचे अंधेरे में दो युवकों को भागते हुए देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को एडवोकेट धर ने जोगीवाला चौकी को सूचना दी। नेहरू कालोनी थाना और जोगीवाला चौकी पुलिस की टीम ने छानबीन शुरू की।

बुधवार को पुलिस ने गांव कुठला नवादा के तोय्यब अली (21) पुत्र शौकत अली और मोहम्मद अली उर्फ छोटू (19) पुत्र आबिद अली को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से सोने की चेन और 41 हजार रुपए भी मिले। घटना के बाद दोनों ने रकम का बंटवारा किया और शराब की दावत की। कुछ रकम जुए में हार गए।

चप्पलों से मिला चोरों का सुराग
पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूर हवाई चप्पलें मिलीं। हड़बड़ी में भागते हुए तैय्यब की चप्पलें वहां छूट गई थीं। छानबीन में पता लगा कि एक स्थानीय युवक को तोय्यब ने 500 रुपए दिए थे। युवक से एक जोड़ी चप्पल खरीदने के लिए कहा। 350 रुपए में चप्पल लेकर तोय्यब को दी।


बख्शीस के रूप में तोय्यब ने युवक को 150 रुपए भी दिए थे। इसके अलावा घर में मौजूद कुत्ते के नहीं भौंकने पर भी पुलिस को संदेह था कि चोरी करने वाला आसपास का ही कोई शख्स होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed