{"_id":"54be158e-eedf-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"the-camera-monitor-will-remain-on-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध पर रहेगी कैमरे की नजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराध पर रहेगी कैमरे की नजर
रुडकी/ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2013 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की शहर में छह जगहों पर सीसीटीवी के कैमरे लगाए जाएंगे। इन सभी प्वाइंटों को तय कर लिया गया है। आपराधिक घटनाओं के चलते पुलिस की ओर से यह पहल की गई है। दो या तीन दिन के अंदर शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
शहर में पिछले कुछ समय से आपराधिक वारदातों की बाढ़ सी आ गई है। बदमाश आए दिन वारदात कर पुलिस के सामने चुनौती पेश कर रहे हैं। वारदात के बाद बदमाश बड़े आराम से निकल जाते हैं। पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस भी परेशान है।
विज्ञापन
अपराध रोकने और अपराधियों पर नजर रखने के लिए अब पुलिस शहर में छह जगहों पर सीसी टीवी कैमरे लगा रही है। इन छह जगहों को चिह्नित भी कर लिया गया है। ऐसे स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे जहां से अपराध कर भागने वाले बदमाशों को पहचाना जा सके।
विज्ञापन
चिह्नित स्थानों में सब्जीमंडी चौक, रामनगर चौक, बोटक्लब रोड, दुर्गा चौक, आजादनगर चौक, रामपुर चुंगी रोड आदि जगह है। इसके लिए कोटेशन जारी की गई है। एसपी देहात अजय सिंह ने बताया कि तीन दिन में कैमरे लगाने का काम हो जाएगा।
आधुनिक होंगी पुलिस चौकियां
एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि बार्डर की सभी पुलिस चौकियां आधुनिक बनाई जाएंगी। अपराध रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यहां पर पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ ही यूपी की ओर से आने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस चौकियों पर ब्लैक पैंथर टीम तैनात की जाएगी, जिसमें लक्सर बार्डर पर 10 नारसन में 15 तथा रुड़की में 10 ब्लैक पैंथर तैनात किए जाएंगे।