{"_id":"59008d704f1c1b1035c0c061","slug":"teenage-boy-missing-in-kotdwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा के घर के लिए निकला किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा के घर के लिए निकला किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Wed, 26 Apr 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
Missing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाबर क्षेत्र के मोटाढांक से अपने मामा के घर के लिए निकला एक 16 साल का किशोर लापता हो गया। इस संबंध में किशोर के पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
शिवराजपुर मोटाढांक निवासी तेजपाल सिंह ने बताया कि उनका पुत्र मयंक 23 अप्रैल को घर से मोटाढांक मामा के घर जाने की बात कहकर गया था।
देर रात तक भी जब वह घर वापस नहीं आया तो उन्होंने उसके मामा को फोन कर उसके बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मयंक उनके घर ही नहीं आया था।
काफी खोजबीन और रिश्तेदारों में पूछताछ करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि गुमशुदगी तहरीर के आधार पर किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन