{"_id":"9ffada96a173be7a374c552e2d2b8db3","slug":"teen-age-girl-committed-suicide-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर बात को लेकर डांटा तो बेटी ने लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर बात को लेकर डांटा तो बेटी ने लगा ली फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 Sep 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता ने बेटी को मोबाइल फोन पर लंबी बात करने पर डांट दिया तो नाराज किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटी के इस कदम से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
बालावाला के एक नर्सरी में काम करने वाले किशोरी लाल की बेटी प्रेमलता (16) ने बृहस्पतिवार को कमरे में लगे पंखे से बंधे फंदे में लटककर जान दे दी। बेटी का शव लटका देकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
ज्यादा बात करने पर था डांटा
पुलिस को परिजनों ने बताया कि सुबह के समय पिता ने फोन पर लंबी बात करने को लेकर प्रेमलता को डांट दिया था। साथ ही बात नहीं मानने पर फोन छीनने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
माना जा रहा है इससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।