{"_id":"b2f49027580ff91c784d38bd72032424","slug":"teasing-with-girl-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी पड़ी मंहगी, भाई ने धर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी पड़ी मंहगी, भाई ने धर दबोचा
अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 31 Jul 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज से वापस लौट रही छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। इसी बीच छात्रा का भाई वहां पर पहुंच गया और आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
बताया गया है कि आरोपी हर दिन छात्रा को परेशान करता था। आरोपी को गंगनहर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
अक्सर करता था छेड़खानी
मुजफ्फरनगर निवासी एक युवती गणेशपुर में परिजनों के साथ रहती है। वह पुहाना स्थित एक निजी इंजीनियरिंग संस्थान की छात्रा है। मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक भी गणेशपुर में अपने परिजनों के साथ रहता है।
अक्सर ही युवक छात्रा से छेड़छाड़ कर उसे परेशान करता आ रहा है। छात्रा भी उसकी इन हरकतों से काफी परेशान हो चुकी थी। इसी बीच छात्रा ने अपने परिजनों को युवक की हरकतों के बारे में बता दिया।
विज्ञापन
भाई को मैसेज कर बुलाया
बुधवार को छात्रा कॉलेज से वापस लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में युवक मिल गया और छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने मोबाइल से मैसेज कर अपने भाई को जानकारी दी और उसे मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
भाई ने मौके पर पहुंच आरोपी युवक को धर दबोचा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। छात्रा के परिजन आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रहे है।