{"_id":"705f5060fc6e0614e5c19a73c4cc8c09","slug":"teacher-got-threatened-for-opposing-sexual-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को छेड़ने से रोकने पर शिक्षिका को धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं को छेड़ने से रोकने पर शिक्षिका को धमकाया
अमर उजाला, लक्सर
Updated Sat, 08 Feb 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के स्कूल में छात्राओं से अभद्रता करने के आरोपी छात्रों को शिक्षिका ने चेतावनी दी तो शिक्षक अभिभावक संघ के एक पदाधिकारी शिक्षिका पर ही बरस पड़े।
विज्ञापन
आरोप है कि एक पदाधिकारी और कुछ ग्रामीणों ने शिक्षिका के साथ फोन पर गाली गलौच की तथा गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
शिक्षक संघ ने की घटना की निंदा
हाईस्कूल शिक्षक संघ ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर 20 फरवरी से स्कूलाें में तालाबंदी कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
चंद्रपुरी स्थित हाईस्कूल में बृहस्पतिवार को कुछ छात्राओं के साथ यहीं के कुछ छात्रों ने अभद्रता की थी।
छात्राओं की शिकायत पर एक शिक्षिका ने आरोपी छात्रों को फटकार लगाते हुए अपने अभिभावकों को बुलाकर लाने के लिए घर भेज दिया था। स्कूल समय तक न तो छात्र लौटकर आए और न ही उनके अभिभावक।
विज्ञापन
शिक्षिका को फोन कर दी धमकी
शिक्षिका के मुताबिक शाम को उनके मोबाइल फोन पर स्कूल के शिक्षक अभिभावक संघ के एक पदाधिकारी ने फोन कर धमकी दी। यही नहीं इसी फोन से किसी अन्य व्यक्ति ने भी उसके साथ गाली गलौच की तथा गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
आंदोलन की धमकी
शिक्षिका ने प्रधानाचार्य तथा हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रुस्तम सिंह को इसकी जानकारी दी। रुस्तम सिंह ने बताया है कि प्रधानाचार्य को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा गया है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो 20 फरवरी से तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा।