कुकर्मी टीचर ने स्टूडेंट को पहले दिखाई पोर्न फिल्म, फिर किया गंदा काम
गुरु की मर्यादाओं को तार-तार करते हुए एक व्यक्ति ने ही एक शिष्य को पहले पोर्न फिल्म दिखाई। फिर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
मामला पंतनगर स्थित शांतिपुरी के जवाहरनगर गांव का है। यहां ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने बच्चे के साथ कुकर्म किया। ट्यूशन जाने से मना करने पर परिजनों ने पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। बालक के ताऊ की शिकायत पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जवाहरनगर नगर गोलगेट निवासी गौरव कर्नाटक अपने घर पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। एक निजी स्कूल के पढ़ने वाला सातवीं कक्षा का छात्र भी उससे ट्यूशन पढ़ता था। बालक के ताऊ ने बताया कि उनका भतीजा जनवरी से ट्यूशन के लिए जाने में आनाकानी करता था, लेकिन उसे समझा-बुझाकर भेज देते थे।
पहले मोबाइल से दिखाता था फिल्म और फिर...
ट्यूशन न पढ़ने की जिद करने पर एक रात पूछने पर उसने बताया कि ट्यूशन में शिक्षक उसे मोबाइल में ब्लू फिल्में दिखाता है और अश्लील हरकतें और कुकर्म करता है। इस पर परिजनों ने पंतनगर थाना में घटना की जानकारी दी।
इस पर पुलिस ने बालक का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। छात्र के ताऊ की तहरीर पर आरोपी शिेक्षक गौरव कर्नाटक के खिलाफ धारा 377, 506 और 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि एक बच्चे की शिकायत मिली है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।