फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher attempted rape on girl student.

शिक्षक ने कक्षा में की छात्रा से दुराचार की कोशिश

Mon, 09 Feb 2015 01:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 09 Feb 2015 01:39 PM IST
विज्ञापन
teacher attempted rape on girl student.

हरिद्वार में भेल के एक स्कूल के शिक्षक का घिनौना चेहरा सामने आया है। आरोपी ने चौथी कक्षा की छात्रा को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शनिवार देर रात अभिभावकों एवं परिचितों के संग पीड़ित छात्रा रानीपुर कोतवाली पहुंची। पिता ने पुलिस को लिखित में दिए घटनाक्रम में बताया कि शनिवार को खेल की कक्षा के दौरान छात्रा पानी पीने के लिए कक्षा में गई थी। इसी बीच गणित के शिक्षक ने उसे पकड़ लिया और दुराचार का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


जब तक आरोपी अपने मनसूबे में कामयाब होता खेल की कक्षा खत्म होने की घंटी बज गई। आरोप है कि शिक्षक ने मुंह खोलने पर छात्रा को हत्या की धमकी दी। एसएसआई विद्याभूषण सिंह नेगी ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक उपदेश चौहान (निवासी जसपुर, ऊधमसिंह नगर हाल निवासी सेक्टर दो भेल) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी की थी कोशिश

teacher attempted rape on girl student.

एसएसआई की मानें तो पहले भी शिक्षक ने छात्रा के साथ दुराचार की कोशिश की थी लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके बाद से आरोपी छात्रा का मानसिक उत्पीड़न करता आ रहा था। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई होगी।

भला हो बिटिया का, चेहरे से उठाया पर्दा
शिक्षा के मंदिर में भी आपकी ‘लाडली’ सुरक्षित नहीं है। गुरुजी ही जब हैवान बन जाए तब लाडली की सुरक्षा पर सवाल खड़ा होना तय है। बड़ी बात ये है कि मासूम ने साहस का परिचय देते हुए सब कुछ सहकर अपनी चुप्पी तोड़ी।

शनिवार को हिम्मत कर गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर देने वाले उपदेश के चेहरे से पर्दा उठाया। एक बारगी परिजन भी हक्के बक्के रह गए। लेकिन मासूम ने दिल में छिपे खौफ को किनारे कर घटनाक्रम से परिजनों को अवगत कराया।

सवाल यही है कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि पूर्व में भी क्या कोई मासूम हैवान शिक्षक का शिकार तो नहीं बनी। पुलिस भी मासूम की हिम्मत की दाद दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed