फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tanveer murdered by mother lover

मां के प्रेमियों ने की थी तनवीर की हत्या

Fri, 07 Mar 2014 01:28 PM IST
अमर उजाला, धनौरी (हरिद्वार)
अमर उजाला, धनौरी (हरिद्वार) Updated Fri, 07 Mar 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
tanveer murdered by mother lover

पुलिस ने शिवदासपुर तेलीवाला गांव के छात्र तनवीर की हत्या का बुधवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि मृतक की मां के दो प्रेमियों ने तनवीर की हत्या की थी।

विज्ञापन


पढ़ें,खेत से टुकड़ों में मिली पांच साल की बच्ची की लाश
विज्ञापन


वह उनके अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था। खास बात यह है कि हत्या की पूरी साजिश का मां को भी पता था।

पुलिस ने मां समेत चारों आरोपियों को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। सनसनीखेज खुलासे ने सभी को चौंका दिया है।

अवैध संबंधों का कर रहा था विरोध

tanveer murdered by mother lover

गांव शिवदासपुर तेलीवाला से 22 फरवरी से लापता दसवीं के छात्र तनवीर का शव दो मार्च को आसफनगर झाल (मंगलौर) से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खून का रिसाव ज्यादा होने से मौत होने की बात सामने आई थी।

तनवीर के लापता होने पर पिता इस्लाम ने गांव के कुर्बान (पुत्र नियाज हसन) के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह को सौंप दी थी।

मां से कर चुका था झगड़ा
पत्रकारों से वार्ता में एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि जांच में कुर्बान और इस्तकार (उर्फ तारी पुत्र जफरू) के तनवीर की मां इमराना से अवैध संबंध की बात सामने आई है। तनवीर को इसकी जानकारी हो गई थी और वह लगातार विरोध कर रहा था। कई बार अपनी मां से झगड़ा भी कर चुका था। इसकी जानकारी इमराना ने कुर्बान और इस्तकार को भी दी।

बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला

tanveer murdered by mother lover

पुलिस ने बताया इस्तकार और कुर्बान ने अपने एक अन्य साथी शहजाद (निवासी तेलीवाला) के साथ मिलकर 22 फरवरी को स्कूल जाते समय तनवीर का अपहरण कर लिया था।

वह कार से उसे धनौरी के जंगल ले गए और जमकर पिटाई की। उसके गुप्तांग, शरीर के विभिन्न भागों पर रॉड से चोट पहुंचाई।

बेरहमी से हुई पिटाई में तनवीर की मौत हो गई। उसके बाद तीनों ने शव कार में डाला और कलियर के पास गंगनहर में फेंक दिया। आरोप है कि इसकी सूचना उन्होंने तनवीर की मां इमराना को भी दे दी थी।

विज्ञापन

पुलिस ने किया मां को गिरफ्तार

tanveer murdered by mother lover

एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि तीनों मुख्य आरोपियों के साथ सुबह गांव से ही इमराना को गिरफ्तार कर लिया है। मां पर षड्यंत्र में शामिल होने और साक्ष्य छुपाने का आरोप है।

पढ़ें, केदारनाथ का जायजा लेने पहुंची एनआईएम टीम

हत्या में प्रयुक्त रॉड और कार बरामद कर ली है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पीएसी तैनात है।

पुलिस को इनाम
मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 2500 रुपये इनाम देने की घोषणा की है। टीम में थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा, विवेचक रघुवीर सिंह, राजेश कुमार, शिव प्रसाद, राकेश सैनी, प्रमोद कंडारी, विजय प्रकाश, वसीम शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed